आज का राशिफल, दिनांक- 25 मार्च 2017, दिन- शनिवार

आज का राशिफलमेष- विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

वृषभ- बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है। माता-पिता से अनबन होने की आशंका है। अनावश्यक क्रोध न करें।

मिथुन- सोच समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो। शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं।

कर्क- फंसा हुआ धन वापस आएगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है।

सिंह- आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या- व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं, कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।

तुला- यह समय सभी के लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

वृश्चिक- पारिवारिक सुख, धन बढ़ेगा। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

धनु- अधिकतर समय अपने काम में ध्यान देने से ज्यादा अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करते रहने से आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे।

मकर- आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है और सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा।

कुंभ- आप अपने बिजनेस या ऑफिस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है।

मीन- जीवन साथी की भावनाओं को समझें। किस्मत का सितारा बदल रहा है लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।

LIVE TV