आप का दिन मंगलमय हो, 16 जून, दिन गुरुवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक, तिथि-एकादशी, पक्ष-शक्ल, दिशाशूल-दक्षिण

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। परिवार में कलह की स्थितियां बन सकती है। वाद-विवाद से बचें।
सुझाव:-आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, फलदायी होगा।
शुभ रंग-श्वेत

वृष:-आज आपके घर किसी अतिथि के आने की सम्भावना है। आपकी वाणी एवं विचारों से लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
सुझाव:-आज आप किसी वृद्ध औरत की सहायता करें।
शुभ रंग-हरा

मिथुन:-आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
सुझाव:-आज आप पक्षियों को दाना डालें, शुभ होगा।
शुभ रंग-नारंगी

कर्क:-आज आपके घर में मांगलिक कार्य होने की सम्भावना है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। सम्बन्धों में मधुरता आएगी।
सुझाव:-आज आप किसी पवित्र नदी के जल से स्नान करें, हितकर होगा।
शुभ रंग-केसरिया

सिंह:-आज आप अपने भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। निराशावादी दृष्टिकोण न अपनाएं। आत्मविश्वास बनाए रखें।
सुझाव:-आज आप मयूर का दर्शन करें, शुभ होगा।
शुभ रंग-नीला

कन्या:-आज आप अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। किसी नये कार्य की योजना बन सकती है। भावुकतावश कोई निर्णय न लें।
सुझाव:-आज आप फलों का दान करें, आपके लिए उत्तम होगा।
शुभ रंग-हल्का लाल

तुला:-आज धार्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके कार्यों में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:-आज आप गाय को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग-गुलाबी

वृश्चिक:-आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने की सम्भावना है। आर्थिक लाभ सम्भावना है। स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
सुझाव:-आज आप बजरंगबली का दर्शन करें, कार्य पूरा होगा।
शुभ रंग-पीला

धनु:-आज रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शत्रुओं से वाद-विवाद न करें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव:-आज आप सफेद तिल का दान करें, सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग-श्वेत

मकर:-आज भागदौड़ अधिक रहेगी। नए अवसर का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्‍य बना रहेगा।
सुझाव:-आज आप देवालय में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें, फलदायी होगा।
शुभ-हल्का हरा

कुम्भ:-आज आप व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ कोई निर्णय लें। लोकप्रियता बढ़ेगी।
सुझाव:-आज आप गौ माता की सेवा करें, लाभ मिलेगा।
शुभ रंग-धानी

मीन:-आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
सुझाव:-आज आप किसी काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, कार्यों मे उन्नति होगी।
शुभ रंग-मटमैला

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।
2-आज निर्जला एकादशी का व्रत किया जाता है।
3-इस एकादशी व्रत को भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। आज के दिन की एकादशी रहने से पूरे वर्ष की एकादशियों का फल प्राप्त होता है।
4-आज के दिन श्री शालीग्राम पूजन का विशेष महत्व बताया गया है।
5-मान्यता है कि आज सर्करा युक्त जल कुम्भ (घड़ा) दान देने का, गौ दान देने का अक्षय फल प्राप्त होता है।

प्रेरणादायी चौपाई

हरि व्यापक सर्वत्र समाना।
प्रेम ते प्रगट होइ मैं जाना।।

अर्थ:-राम जी हर जगह समाए हैं, बस सच्चे प्रेम की आवश्यकता है
जहां प्रेम है, वहीं राम जी प्रकट हो जाते हैं।
आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV