आज का राशिफल (26-03-2021) : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस विषय में आपको सहायता करेगी। गूढ़ एवं रहस्यमय विद्या के प्रति आज आपको अधिक आकर्षण रहेगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी योग है। फिर भी वाणी पर संयम बरतना होगा, तभी अनर्थकारी विपत्तियों से दूर रह पाएँगे। हितशत्रुओं से संभलकर चलें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

वृषभ राशि – परिवारजनों के साथ सामाजिक कार्यो में अथवा तो किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारीगण को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार की वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धनलाभ की भी आज संभावना अधिक है।

मिथुन राशि – कार्य-सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवारजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएँगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना अधिक है। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिकरुप से स्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी वाणी और क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है, नहीं तो मन को चोट पहुंच सकती है। कार्यालय में सहकर्मचारियो का सहकार प्राप्त होगा। साथ-साथ मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क राशि – आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल जाएगी।

सिंह राशि – हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएँगे। आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा। योग साधना और आध्यात्मिकता आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे।

कन्या राशि – शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। आँख सम्बंधी शिकायत पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्रवाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, उसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरी पेशावालों को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। कोर्ट- कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर है।

तुला राशि – आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। स्त्री मित्रों से मिलनहोगा। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे।

वृश्चिक राशि – आज आपके हर एक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी- व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारिगण और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग की बकाया राशि के पैसे मिलेंगे। संतानों की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होंगे।

धनु राशि – आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा, अन्यथा अनर्थ हो सकता है। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें।

मकर राशि – विचार, व्यवहार में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी। फिर भी आप परिवारजनों औऱ मित्रों के साथ खुशीपूर्वक अपना दिन व्यतीत करेंगे। तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, व्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है।

कुंभ राशि – परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। काम में ही धन खर्च होगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

मीन राशि – कल्पना के लोक में विचारणा करना पसंद करेंगे। साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। कामुकता विशेष मात्रा में रहेगी। शेयर- सट्टा में लाभ होगा।

LIVE TV