आप का दिन मंगलमय हो, 11 जून, दिन शनिवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक, तिथि-सप्तमी, पक्ष –शुक्ल, दिशाशूल-पूर्व

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा।
सुझाव:-आज आप काली उड़द किसी देवालय में दान दें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-हल्का लाल

वृष:-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। निराशावादी दृष्टिकोण न अपनाएं।
सुझाव:-श्री गणेश जी को मोदक अर्पित करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-हल्का पीला

मिथुन:-आज धार्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। तनाव बढ़ सकता है।
सुझाव:-आज श्री सीताराम जी की आरधना आपके लिये मंगल सूचक है।
शुभ रंग-हल्का पीला

कर्क:-आज आपके घर किसी अतिथि के आने की संभावना है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
सुझाव:- आज काले कुत्ते को भोजन हितकारी होगा।
शुभ रंग-सुनहरा

सिंह:-आज आप वाणी पर संयम रखें। भागदौड़ की स्थिति सफलतादायक होगी। चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।
सुझाव:-आज वाहन से सावधान रहें।
शुभ रंग-केसरिया

कन्या:-आज आपके सम्बन्धों में निकटता आएगी। मानसिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:-आज आप हनुमान जी का सुबह दर्शन करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

तुला:-आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
सुझाव:-आज किसी पवित्र तीर्थ का दर्शन व दान अवश्य करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-हल्का लाल

वृश्चिक:-आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। रचनात्मक योजना को अगर कार्यरूप में परिवर्तित करते हैं तो सफलता प्राप्त हो सकती है।
सुझाव:-आज वाद-विवाद से दूर रहें, हितकर होगा।
शुभ रंग-गेरुवा

धनु:-आज कुछ पारिवारिक तनाव आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सुझाव:-आज आप माता महालक्ष्मी की उपासना करें व रक्त पुष्प चढ़ाएं, उत्तम होगा।
शुभ रंग-श्वेत

मकर:-आज जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। निजी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
सुझाव:-आज आप जल का दान करें या किसी ब्राह्मण को शर्बत पिलाएं, उत्तम होगा।
शुभ-आसमानी

कुम्भ:-आज आपको दूसरों से सहयोग लेने में सफलता प्राप्त हो सकती है। माता से धन प्राप्त हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:-आज काले तिल का दान किसी देवालय में दें।
शुभ रंग-नारंगी

मीन:-आज आपका मन उत्साहित रहेगा। वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-आज आप किसी काले कुत्ते को ग्रास खिलाएं।
शुभ रंग–पीला

सूचना :- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अस्तु इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि है।
2-आज के दिन से गंगा स्नान का, सरयू स्नान का विशेष महत्व माना जाता है।
3-आज से लेकर दशमी पर्यन्त दान देने से सारे पाप-ताप नष्ट हो जाते हैं।
4-दान का कलयुग में सबसे अधिक महत्व माना गया है।
5-दान देने के बाद दिए हुए दान को भूल जाना श्रेयकर माना जाता है।

दान देने का मन्त्र निम्न है–

“देव देव हृषिकेश संसारार्णव तारकः। उद्कुम्भ प्रदानेन यास्यामि हरिमंदिरम्।।”

प्रेरणादायी चौपाई

प्रात काल उठिके रघुनाथा।
मात-पिता गुरु नावहिं माथा।।

अर्थ:-प्रातः काल उठ कर भगवान राम अपने माता-पिता और गुरुजनों का चरण स्पर्श करते हैं, जिससे उनकी व्यापकता के साथ-साथ सहज अपने से बड़ों के प्रति सेवा भाव दिखाई देता है, जो अनुकरणीय है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV