आज का राशिफल, दिनांक- 21 फरवरी 2017, दिन- मंगलवार

आज का राशिफलमेष- इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिये। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं।

वृषभ- घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में सौहार्द की कमी होगी।

मिथुन- आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

कर्क- सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ योग्यता निखार सकते हैं।

सिंह- व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता रहेगी।

कन्या- आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता है। सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामले में सावधानी बरतें।

तुला- किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है।

वृश्चिक- पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक रुझान बढ़ेगा।

धनु- आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। पाचन तंत्र के रोग परेशान करेंगे।

मकर- यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। जब आप जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

कुंभ- प्रत्यक्ष रूप में शत्रुओं से परेशानी होगी। सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य होंगे।

मीन- पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। राजकीय कार्यो में सफलता हाथ लगेगी, नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी होगी।

LIVE TV