आज का राशिफल, दिनांक-16 फरवरी 2017, दिन- गुरुवार

आज का राशिफलमेष: किसी नई योजना पर विचार करेंगे। आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

वृष: जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

मिथुन: आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें। इससे आप अपने कार्यक्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे।

कर्क: राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

सिंह: दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा।

कन्या: नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनायें रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

तुला: आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें। सम्बन्धों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों।

वृश्चिक: आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

धनु: नये कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा। आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।

मकर: नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है।

कुंभ: नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

मीन: पूरा दिन पारम्परिक कार्यों में बीतेगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा

LIVE TV