आज का राशिफल, दिनांक-14 फरवरी 2017, दिन- मंगलवार

आज का राशिफलमेष: आपकी स्वास्थ्य चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरो के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

वृष: भाग्य का भरपूर सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

मिथुन: अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

कर्क: व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह: आर्थिक स्थिति में वृद्धि में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की आशंका है।

कन्या: कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रूके हुये कार्यों में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

तुला: आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

वृश्चिक: मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

धनु: आज आपके कार्य स्थल पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेंगे, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

मकर: परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ: क्रोध को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

मीन: कोई ऐसा काम न करें जो आपको बोझ लगे। किसी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखें।

LIVE TV