आज का राशिफल, दिनांक-26 जनवरी 2017, दिन- गुरूवार

आज का राशिफलमेष : आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष : आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन : मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में व्यवधान तथा खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा।

सिंह : आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बाचतीत में संयत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

तुला : आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

वृश्चिक : वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी।

मकर : अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे।

मीन : धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे।

LIVE TV