आज का राशिफल, दिनांक-19 जनवरी 2017, दिन-गुरूवार

आज का राशिफलमेष : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

वृष : भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र मेें परिवर्तन की संभावना बन रही है।

कर्क : धार्मिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह : मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञातभय से परेशान हो सकते हैं। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

कन्या : मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

तुला : किसी पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

वृश्चिक : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। वाणी में प्रभाव में वृद्धि होगी। लेकिन नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि संभव है।

धनु : माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

मकर : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।

कुंभ : परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन : मानसिक शांति रहेगी। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार को सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकते हैं।

LIVE TV