आज का राशिफल, दिनांक-13 जनवरी 2017, दिन-शुक्रवार

आज का राशिफलमेष : भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रादि उपहार में मिलेंगे।

वृष : वाणी में प्रभाव में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन : वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

कर्क : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह : अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या : मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला : परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़े़ंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक : वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। भाइयों के सहयोग से पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है।

धनु : कारोबार विस्तार के लिए भाइयों के साथ्‍ज्ञ यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। माता से धनलाभ हो सकता है।

कुंभ : परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिडचिड़ापन हो सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन : मानसिक शांति रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

LIVE TV