आज का राशिफल, दिनांक-12 जनवरी 2017, दिन-गुरुवार

आज का राशिफलमेष : वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कारोबार के सिलसिले में भाइयों के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष : परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। स्वभाव में चिड़़चिड़ापन रहेगा।

मिथुन : धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क : आत्मविश्वास में कमी आएगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

सिंह : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च भी बढ़ेंगे।

कन्या : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। स्थान परिवर्तन संभव है।

तुला : नौकरी में जिम्मेदारियों का विस्तार होगा। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

धनु : अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मकर : क्रोध के अतिरेक से बचें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। लेकिन आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पदोन्‍नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।

LIVE TV