आप का दिन मंगलमय हो, पांच जून, दिन-रविवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) सायं 04:30 बजे से 06:00 बजे तक, तिथि-अमावस्या, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-पश्चिम दिशा

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आप अच्छे विचारों से प्रेरित होकर अपनी आंतरिक प्रतिभा को उजागर करने में सफल होंगे। अत्यधिक भावनात्मक अपेक्षाएं सम्बन्धों में कष्ट का अनुभव कराएंगी।
सुझाव:-आज आप अपने कुल देवता का स्मरण कर कोई कार्य करें।
शुभ रंग-श्वेत

वृष:-आज आपको उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक लाभ सम्भव है।
सुझाव:-नए कार्य को सोच-समझ कर क्रियान्वित करें।
शुभ रंग-नीला

मिथुन:-आज परिवार में पद एवं गरिमा के अनुकूल संबंधों में मधुरता होगी। नई अभिलाषाएं मन में जागृत हो सकती हैं।
सुझाव:-आज व्यर्थ की चिंता का त्याग करें, हितकर होगा।
शुभ रंग-पीला

कर्क:-आज महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की कुशलपूर्ति हेतु मन केंद्रित रहेगा। निकटतम व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुरता बरकरार रखें।
सुझाव:-सहज रहें व प्रसन्न रहें।
शुभ रंग-श्वेत

सिंह:-आज आपकी पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। आपकी अच्छी भावनाएं आपके उद्देश्य को सफल करेंगी।
सुझाव:-आज आप अपने परिवार को समय दें, हितकर होगा।
शुभ रंग-हल्का लाल

कन्या:-आज नौकरी का वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।
सुझाव:-आज क्रोध बिलकुल न करें।
शुभ रंग-बैगनी

तुला:-आज आपका मन आध्यत्मिक क्षेत्र में केंद्रित रहेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार में दिक्कत सम्भव हैं।
सुझाव:-आज आप मृदु भाषा का प्रयोग करें।
शुभ रंग-पीला

वृश्चिक:-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। विचारों को सकारात्मक रखें। किसी की आलोचना न करें। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप किसी गरीब को अन्न दान दें।
शुभ रंग-हल्का आसमानी

धनु:-आज आपका संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। किसी नए रिश्ते के प्रति लगाव रखना उचित नहीं होगा।
सुझाव:-बड़े बुजुर्गों की राय से कार्य करें, ठीक रहेगा।
शुभ रंग-धानी

मकर:-आज आपका मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर रहेगा। कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:-आज देवालय में सेवा दान दें, उत्तम होगा।
शुभ-गुलाबी

कुम्भ:-आज आप अपने व्यवहार कुशलता द्वारा सम्बन्धों का भरपूर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भविष्य में आर्थिक लाभ की संभावना है।
सुझाव:-माता महालक्ष्मी की उपासना करें, लाभ मिलेगा।
शुभ रंग-हरा

मीन:-आज संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके सामने होंगी। किसी को अप्रिय न कहें।
सुझाव:-प्रगतिवादी विचार रखें। उत्तम होगा।
शुभ रंग-पीला

सूूचना :- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अस्तु इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।
2-आज ही शनिदेव की जयंती शास्त्रों में बताई गयी है। शनि देव की जयंती आज ही उदया तिथि के अनुसार मनाई जायेगी।
3-आज गरीबों को वस्त्र,  अन्न, धन, तेल, सुवर्ण आदि दान का विशेष महत्व माना जाता है।
4-स्नान दान की आमावस्या आज ही मानी जाएगी।
5-आज के दिन की गई शनि देव की पूजा से व्यक्ति पर शनिदेव का कुप्रभाव काम हो जाता है। व्यक्ति सुखमय जीवन व्यतीत करता है।

प्रेरणादायी चौपाई

मात पिता गुरु प्रभु कै बानी।
बिनहिं बिचार करिअ सुभ जानी।।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV