आज का राशिफल 18-जनवरी-2020 : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, कहां रखनी होगी सावधानी

मेष राशि – परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतपूर्ण व्यवहार कई संघर्षों को टाल देगा। वाणी पर नियंत्रण न होने से वाद-विवाद और झगड़ा होने के आसार हैं। मन में उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखें।

वृषभ राशि – विचारों में दृढ़ता के साथ सावधानी से काम करें। व्यवस्थित रुप से आर्थिक विषयों पर आयोजन कर सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन पर खर्च होने की संभावना है। कौटुंबिक सुख-शांति बनी रहेगी। धनलाभ की आशा है।

मिथुन राशि – वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकता है। सगे-संबंधियों के साथ संभलकर चलना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से सावधानी की जरूरत है। खर्च बढ़ेंगे और यह खर्च विशेष रूप से मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे होगा।

कर्क राशि – आर्थिक आयोजन और नए कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। व्यापार-धंधे में लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति और आय के स्त्रोतों में वृद्धि होने के आसार हैं। मित्र, पत्नी और पुत्र की तरफ से भी किसी शुभ सामाचार के मिलने की संभावना है। प्रवास तथा वैवाहिक योग भी बनता हुआ दिख रहा है। प्रणय के लिए अनुकूल दिन है।

सिंह राशि – नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र के लिए लाभदायक और सफल दिन है। कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सफलतापूर्वक होगा। पद्दोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। जमीन और वाहन संबंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

कन्या राशि – आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में बीतेगा। तीर्थ स्थल पर जाने के योग है। विदेश गमन के अवसर भी बन हो रहे हैं। भाई-बंधुओं से लाभ होगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभवना है।

तुला राशि – आकस्मिक धन लाभ का योग है। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों और सिद्धियों की प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। हितशत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। ईश्वरभक्ति और गहन चिंतन मन को शांति देगा।

वृश्चिक राशि – दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में परिवर्तन आएगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने का मूड रहेगा। मित्र और कुटुंबीजनों का साथ मिलने का पूरा आसार है। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र परिधान और वाहन सुख प्राप्त होगा।

धनु राशि – आर्थिक लाभ होने की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मीगण सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश प्राप्ति का आसार है। विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब साबित हो जाएंगे।

मकर राशि – कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान देंगे। प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर-सट्टा में लाभ मिलने का आसार है। संतान के प्रश्न हल होंगे।

कुंभ राशि – स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों पर आयोजन होगा। स्त्रियो को सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन दिखेगा।

मीन राशि – कार्य में सफलता के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। विचारों में आज अधिक स्थिरता रहेगी। कोई भी कार्य आप आज आसानी से हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से अधिक निकटता अनुभव करेंगे।

LIVE TV