आज का राशिफल

आज का राशिफलदिनांक-01 दिसंबर, दिन-गुरुवार, 2016 का राशिफल

मेष : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान को कष्ट होगा।

वृष : अध्धयन में रुचि रहेगी। लेकिन शैक्षिक कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। नौकरी मेें अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन : मानसिक शांति रहेगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

कर्क : मन अशांत रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह : किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। माता-पिता से अंतर्विरोध बढ़ सकते हैं। पैतृक व्यवसाय से लाभ में वृद्धि हो सकती है।

कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे।

तुला : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक : वाणी में सौम्यता रहेगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। लेकिन जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं।

मकर : परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेंगी। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ : स्वभाव में चिडचिड़ापन रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संतुलित रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी।

 

 

LIVE TV