आज का राशिफल

दिनांक-26 नवंबर, दिन- शनिवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
वृष : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन अशांत रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। जीवन साथी से नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। किसी सम्पत्ति को लेकर भाइयों से विवाद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।
कर्क : मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। लेकिन नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
सिंह : नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
कन्या : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
तुला : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी।
वृश्चिक : राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु : किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।
मकर : भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।
कुंभ : किसी पैतृक कारोबार को लेकर भाइयों से विवाद की परिस्थिति बन सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है।
मीन : आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

LIVE TV