आप का दिन मंगलमय हो, तीन जून, दिन शुक्रवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक, तिथि-त्रयोदशी, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होने की संभावना है। परिश्रम सार्थक होगा।
सुझाव:-हनुमान जी के मंदिर में चमेली का तेल दान दें।
शुभ रंग-पीला

वृष:-आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सृजनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
सुझाव:-माता-पिता की सलाह से कोई कार्य करें।
शुभ रंग-हरा

मिथुन:-आज वाणी पर संयम रखना उचित होगा। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।
सुझाव:-आज किसी की निन्दा न करें, हितकर होगा।
शुभ रंग-लाल

कर्क:-आज व्यावसायिक क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय भी सम्भव है।
सुझाव:-आज आप माता महालक्ष्मी की उपासना करें।
शुभ रंग-हल्का पीला

सिंह:-आज किसी रिश्तेदार के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। बेरोजगार को रोजगार मिलने की संभावना है। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है।
सुझाव:-अतिथि की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

कन्या:-आज रोजगार की दिशा में चल रहा प्रयास सफल होगा। पड़ोसी या भाई से विवाद की स्थिति आ सकती है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:-आज आप सोच-समझ कर निर्णय लें।
शुभ रंग-आसमानी

तुला:-आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा।
सुझाव:-व्यर्थ के भागदौड़ से बचें।
शुभ रंग-लाल

वृश्चिक:-आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होने का योग हैं। अपनों से ही पीड़ा मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव:-आज आप श्री गणेश को दूर्वा अर्पण करें।
शुभ रंग-पीला

धनु:-आज मकान संपत्ति व वाहन की दिशा में किया गया प्रयास सफल हो सकता है। आलस की स्थिति बनी रहेगी।
सुझाव:-आज किसी भी प्रकार के प्रमाद से बचें।
शुभ रंग-हल्का गुलाबी

मकर:-आज ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सुझाव:-अपने जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें।
शुभ-श्वेत

कुम्भ:-आज कई दिनों से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
सुझाव:-वाहन स्वयं न चलाएं।
शुभ रंग-पीला

मीन:-आज भाग्यवश कुछ ऐसा होगा, जिसका आपको लाभ मिलेगा। मैत्री सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि हो सकती है।
सुझाव:-आज आप किसी को उधार न दें, हितकर होगा।
शुभ रंग-केसरिया

सूूचना :- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अस्तु इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।
2-आज भगवान शंकर पार्वती की आराधना का सर्वोत्तम दिवस माना जाता है।
3-त्रिदिवसिय वट सावित्री व्रत का आज द्वितीय दिवस मन जाता है। इस व्रत को कर माताएँ अपने सौभाग्य की प्राप्ति कर लेती हैं।
4-ज्येष्ठ मास में बैगन का सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रेरणादायी चौपाई

हरि व्यापक सर्वत्र समाना
प्रेम ते प्रगट होइ मैं जाना

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV