आज का राशिफल

आज का राशिफल दिनांक-16 नवंबर, दिन- बुधवार, 2016 का राशिफल

मेष : धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। लेकिन स्वभाव मे चिड़चिडापन भी हो सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृष : भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मिथुन : मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन असुविधापूर्ण रहेगा।

कर्क : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

सिंह : पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या : आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे।

तुला : भवन सुख का विस्तार होगा। गृह सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक : भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं।

धनु : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है।

मकर : क्रोध की अधिकता रहेगी। माता का सहयेाग मिलेगा। सम्पत्ति से आय मेें वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छाविरुद्ध अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

LIVE TV