आपका दिन मंगलमय हो, दो जून, दिन-गुरुवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक, तिथि-द्वादशी, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-दक्षिण दिशा

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आय कम और खर्च अधिक हो सकता है। पारिवारिक सहयोग से उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप श्री सीताराम जी के देवालय में ऋतु फल अर्पित करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-श्वेत

वृष:-आज आप कुछ नए मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।
सुझाव:-आज आप जितना हो सके, उतना कम बोलें, लाभ होगा।
शुभ रंग-पीला

मिथुन:-आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है।
सुझाव:-अच्छी नीयत वाले व्यक्ति पर विश्वास करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-लाल

कर्क:-आज परिश्रम करने पर भी आशानुरूप धन प्राप्त नहीं होगा। परिवार में मन-मुटाव और मित्रों से टकराव हो सकता है।
सुझाव:-धैर्य न छोड़ें, परिणाम अच्छा होगा।
शुभ रंग-पीला

सिंह:-आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में कलह एवं तनाव बढ़ेगा। आलस्य में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक पक्ष में काफी सुधार होगा।
सुझाव:-किसी मित्र या जीवन साथी को कटुवचन न बोलें।
शुभ रंग-हल्का हरा

कन्या:-आज भाग्योन्नति एवं लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी श्रेष्ठजन की सहायता से बिगड़े कार्यों में सुधार हो सकता है।
सुझाव:-अपने से बड़ों का साथ करिये।
शुभ रंग-गुलाबी

तुला:-आज आपको माता-पिता से लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की दौड़-धूप रहेगी। घरेलू उलझनें बढ़ सकती हैं।
सुझाव:-आज आप किसी अनजान व्यक्ति को कर्ज न दें।
शुभ रंग-धानी

वृश्चिक:-आज आपके विरोधी हानि पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। घरेलू उलझनें समाप्त होंगी। धैर्य रखने की आवश्यकता है।
सुझाव:-आज आप माँ-बाप का परामर्श जरूर लें।
शुभ रंग-हल्का पीला

धनु:-आज आपकी शक्ति का विकास होगा और मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी से नोक-झोंक हो सकती है।
सुझाव:-आज आप किसी गरीब ब्राह्मण के बच्चे को कोई खाद्य वस्तु दान दें।
शुभ रंग-नीला

मकर:-आज धर्म-कर्म की ओर विशेष रुचि रहेगी। विद्या के क्षेत्र में परिश्रम और उत्साह से कार्य करने पर सफलता प्राप्त हो सकती है।
सुझाव:-आज आप व्यर्थ की बहस से दूर रहें, लाभप्रद होगा।
शुभ-फिरोजी

कुम्भ:-आज मानसिक शांति रहेगी। आप आज धार्मिक कार्यों में मन को लगा सकते हैं। व्यावसायिक कार्य ठीक रहेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान गणेश को 11 दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग-हल्का आसमानी

मीन:-आज नये लोगों से सम्पर्क बन सकता है। धन प्राप्त होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:-आज आप रामायण पाठ करें और भी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग-गुलाबी

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ मास की द्वादशी तिथि है।
2-आज के दिन अन्नदान, वस्त्र दान, सुवर्ण दान का विशेष महत्व है।
3-आज प्रदोष व्रत है, जिसका विशेष महत्व जन प्रचलित है।

प्रेरणादायी चौपाई

होइ है सोई जो राम रचि रखा को करि तरक बढ़ावे साखा

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV