आज का राशिफल

आज का राशिफलदिनांक-18 अक्‍टूबर, दिन- मंगलवार, 2016 का राशिफल

मेष
भौतिक सुखों का विस्तार होगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

वृष
परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव हो सकते हैं।

मिथुन
मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कर्क
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह
बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

कन्या
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला
मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशानी भी हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

वृश्चिक
वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयेाग से सम्पत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

धनु
आय में व्यवधान एवं खचों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मकर
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़़ सकती हैं। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभावित है।

कुंभ
संचित धन में कमी आएगी। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकिार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।

मीन
आत्म संयत रहें। क्रोध एवं अावेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मीठे खानपान में रुचि रहेगी।

LIVE TV