आज का राशिफल

दिनांक-17 अक्‍टूबर, दिन- सोमवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वाणी में कठोरता के भाव हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। माता का सहयोग मिलेगा।

वृष : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

कर्क : संतान सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह : किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रूचि रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

कन्या : मन अशांत रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला : किसी पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी बातचीत में संयत रहें। माता से धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु : धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मकर : मानसिक शांति रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कुंभ : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

LIVE TV