आज का राशिफल

आज का राशिफलदिनांक-13 अक्‍टूबर, दिन- गुरुवार, 2016 का राशिफल

मेष
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयेाग कर सकते हैं। भाइयोें से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृष
लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है।

मिथुन
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैंं।

कर्क
मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के सुखों का विस्तार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

सिंह
कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। नौकरी मे तरक्की के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या
पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग रहेगा।

तुला
आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। भाइयों से विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र मेंं कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक
संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

धनु
पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेंगी। स्वभाव में चिड़चिडापन रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर
मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कुंभ
क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन
अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

LIVE TV