आज का राशिफल

आज का राशिफलमेष : भौतिक सुखों का विस्तार होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा।

वृष : वाणी में कठोरता के भाव हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

मिथुन : मानसिक उलझनें रहेंगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कर्क : वाहन सुख में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्नता एवं खुशी के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्ता रहेगी।

सिंह : नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा।

कन्या : भवन सुख का विस्तार होगा। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत विकसित होंगे।

तुला : कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट होंगे। नौकरी में इच्छा विरुद्ध अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातजीत में संयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि संभव है।

धनु : कारोबार का सिलसिले में भाइयों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर : भवन के रखरखाव या पुनर्निर्माण के कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टकारी रहेगा। खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ : आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। पदोन्नति भी संभव है। यात्रा बढ़ेंगी।

मीन : मानसिक शांति तो रहेगी। फिर भी अपनी भावनआों को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि संभव है।

LIVE TV