आज का राशिफल

आज का राशिफलदिनांक-08 अक्‍टूबर, दिन- शनिवार, 2016 का राशिफल

मेष : वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

वृष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भार्इ-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

कन्या : आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। अनियोजित खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

तुला : वाणी में सौम्यता रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक : आलस्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति रहें।

धनु : शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।

मकर : सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगा। रहन-सहन कष्टपूर्ण रहेगा।

कुंभ : नौकरी में परिवर्तन के साथ पदोन्नत्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मीन : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

LIVE TV