आप का दिन मंगलमय हो, 29 मई, दिन रविवार, ऋतु- ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) सायं 04:30 बजे से 06:00 बजे तक, तिथि-अष्टमी, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-पश्चिम दिशा

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज कुछ पारिवारिक तनाव आ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। चली आ रही समस्या का समाधान हो सकता है।
सुझाव:-आप आज भगवान श्री गणेश जी को मोदक अर्पित करें, बेहतर होगा।
शुभ रंग-नीला

वृष:-आज मानसिक सुख में वृद्धि होगी। रचनात्मक योजना को अगर कार्यरूप में परिवर्तित करते हैं तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
सुझाव:-आज भगवत कार्यों में मन लगाएं, उत्तम होगा।
शुभ रंग-श्वेत

मिथुन:-आज किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव मे वृद्धि हो सकती है। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है।
सुझाव:- आज आप कोई महत्त्वपूर्ण कार्य करने से पूर्व अपने प्रियजनों की सलाह लें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-श्वेत

कर्क:-आज व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। निजी कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है।
सुझाव:-किसी असहाय व्यक्ति को पादुका (चप्पल) दान दें, लाभकारी होगा।
शुभ रंग-पीला

सिंह:-आज आपकी चल या अचल सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। सम्बन्धों में निकटता आएगी।
सुझाव:-आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-हल्का लाल

कन्या:-आज के दिन आप वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ के तनाव और विवाद से बच सकते हैं। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा।
सुझाव:-आज आप माता सरस्वती का ध्यान करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-नीला

तुला:-आज आपको अपनों से ही समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोई ऐसी भी बात हो सकती है जो आपको खराब लग सकती है।
सुझाव:-मां दुर्गा जी की उपासना करें। अच्छा व लाभप्रद होगा।
शुभ रंग-नीला

वृश्चिक:-आज यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी हो सकती है। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक पक्ष मजबूत रहने की संभावना है।
सुझाव:-मिट्टी का पात्र दान में दें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-लाल

धनु:-आज शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी।
सुझाव:-हल्दी या सरसों का दान किसी ब्राह्मण को दें, मंगल होगा।
शुभ रंग -हरा

मकर:-आज चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी।
सुझाव:-मिट्टी का कोई पात्र देवालय में दान दें, अच्छा होगा।
शुभ-गुलाबी

कुम्भ:-आज विरोधी सक्रिय रहेंगे। अप्रिय समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सुझाव:-आज गजेन्द्र मोक्ष स्त्रोत्र का पाठ करें या सुने, मंगल होगा।
शुभ रंग-पीला

मीन:-आज का दिन आर्थिक मामलों में प्रगति कराएगा। सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सुझाव:-आज तुलसीपत्र श्री सीताराम जी को अर्पण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-हरा

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ मास की अष्टमी तिथि है। आज ही शीतलाष्टमी है।
2-जो आज के दिन संयमपूर्वक माता शीतला का ध्यान कर व्रत रहता है, उसे ज्वर बाधा नहीं सताती।
3-आज कन्या की पूजा का विशेष पुण्य होता है। अस्तु भगवती का स्वरूप जान कर कन्याओं का पूजन करें।
4-कन्या भ्रूण हत्या अक्षय पाप है, जो कभी नाश नहीं होती, अपितु इस पाप कर्म से बचें व समाज को बचाएं।
आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV