आज का राशिफल 10-11-2022 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

आज का राशिफल 10-11-2022

मेष राशि – आज आप समाज, मित्रों तथा उनसे सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। उनमें पैसे भी खर्च हो सकते हैं। परंतु अचानक पैसे का लाभ होने से आप खुश भी हो जाएँगे। सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे होंगे। आप जिन्हें मान देते हों उन व्यक्तियों से मिलना हो सकता है। संतान की तरफ से अच्छे समाचार आएँगे। प्रवास हो सकता है। विवाहोत्सुकों के पास कई वैवाहिक प्रस्ताव आने की संभावना है।

वृषभ राशि – कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

मिथुन राशि – आज आपको थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। थकान और सुस्ती अनुभव करेंगे। इसलिए सोचे अनुसार काम नहीं हो सकेगा। आपके मन में चिंता और उद्वेग का अनुभव होगा। आफिस में सहकर्मी आपको निराश करेंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ दलील या चर्चा टालने की सलाह देते हैं। विरोधियों से भी बचकर रहें।

कर्क राशि – उग्रता और नकारात्मकता आपके मन को बेचैन कर देंगे। इसलिए मन पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। खान-पान में सावधानी रखना आवश्यक है। अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में थोड़ी अशांति रहेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक संकट बढ़ने की संभावना है। नए सम्बंध आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। गणेशजी की सलाह है कि आज आपको कोई कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए।

आज का राशिफल 10-11-2022

सिंह राशि – आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ा मतभेद होने से आप दुःख का अनुभव करेंगे। पति अथवा पत्नी की तबीयत खराब होने की संभावना है। उसके कारण आप सांसारिक विषयों से दूर हो जाएँगे। व्यापार- धंधे में भागीदारों के साथ के व्यवहार में ध्यान रखना चाहिए। समाज में आपकी प्रतिष्ठा को कलंक न लगे, इसका ध्यान रखना पड़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों से मिलकर आप बहुत खुशी अनुभव करेंगे।

कन्या राशि – आज परिस्थिति सभी तरह से अनुकूल है। आपके घर- परिवार में सुख- शांति रहेगी और उसके कारण मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके जीवन में कुछ सुखद प्रसंग बनेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो बीमार होंगे उनका स्वास्थ्य में सुधार होगा। वित्तीय लाभ होने की संभावना है। काम में आप सभी का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। अपने विरोधियों का पूरी क्षमता के साथ सामना कर सकेंगे।

तुला राशि – आज बौद्धिक कार्य और चर्चा आपके लिए महत्त्वपूर्ण रहेंगे। आज आप कल्पना और सृजनशीलता का अच्छा उपयोग कर सकेंगे। आप अपने बालकों की अच्छी प्रगति से संतोष का अनुभव कर सकेंगे। आपको गलत संघर्ष या विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। आपको पेट की तकलीफ हो सकती है। प्रिय व्यक्ति को मिलकर आप खुशी का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि – आज आपको तन-मन में भय का एहसास होगा। सगे- सम्बंधियों के साथ संघर्ष आपको विहवल कर देंगे। आपकी माता का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। आर्थिक हानि औऱ समाज मे अपयश मिलने की संभावना है। आज जमीन, संपत्ति या वाहन का सौदा नहीं करें। स्त्री तथा जल से नुकसान हो सकता है। इसलिए उनसे दूर रहना चाहिए।

धनु राशि – आप गूढ़ विद्याओं और अध्यात्म में विशेष रुचि रखेंगे तथा उस दिशा में संशोधन में रुचि लेंगे। मानसिक शांति और आनंद प्राप्त कर सकेंगे। दोस्तों के साथ का सम्बंध अधिक प्रगाढ़ बनेगा। आज आप नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। आपके यहाँ मेहमान, मित्र तथा सगे- सम्बंधी आने से आनंद का अनुभव होगा।लघु यात्रा पर जाने की संभावना है। आप अधिक भाग्यवान बनेंगे।

मकर राशि -वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत सी कठिनाइयों से बच सकेंगे। परिवारजनों के साथ छोटे- मोटे मतभेद आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ करेंगे। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर या सट्टा में आप पूँजी निवेश कर सकेंगे। स्त्री को मानसिक भय और असंतोष अनुभव होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे।

कुंभ राशि – आज आप शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपका आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आप मित्रों और सगे- सम्बंधियों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा सकेंगे। आपके प्रवास पर जाने की संभावना है। आध्यात्मिकता और ध्यान तथा चिंतन में निहित शक्ति से अवगत होंगे। नकारात्मकता से अपने आपको दूर रखेंगे तो लाभ होगा।

मीन राशि – आज आपका मन एकाग्र नहीं हो सकता और आपको भय तथा उलझन का अनुभव होगा। आपके द्वारा धार्मिक प्रवृत्तियों के पीछे खर्च करने की संभावना है। प्रियजनों की जुदाई परेशान करेगी। कानूनी मामलों में या किसी का जमानती बनने में आपको सावधान रहना पड़ेगा। वाणी पर अंकुश नहीं रखेंगे तो नुकसान हो सकता है। तेजी से अल्पावधि के लाभ देखने की वृत्ति आपको तकलीफ में डाल सकता हैं।

LIVE TV