आज का राशिफल 10 जुलाई, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलेगा। बुद्धिमान मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध और आवेश में आकर कुछ न कहें। अपनी प्रतिभा का सार्थक प्रदर्शन करेंगे। गूढ़ विषयों के अध्ययन के प्रति रुचि जागृत होगी।

वृषभ — नजदीकी मित्रों से धोखा मिल सकता है। कार्यों में रुकावट आने की आशंका रहेगी। कारोबार में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जोखिम भरे निवेशों से बचना चाहिये। बीमारियों में धन खराब हो सकता है।

मिथुन — व्यर्थ भागदौड़ से बचना हितकर होगा। पिता के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। जॉब में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से परिचय बढ़ेगा। परिवार में तालमेल स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कर्क — ऑफिस का माहौल आशानुकूल नहीं रहेगा। शुगर और रक्तचाप रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त होने में परेशानी बढ़ेगी।

सिंह — शुभचिन्तकों और मित्रों की सलाह पर विशेष ध्यान देंगे। धन की चिन्ता दूर होगी। प्रेम सम्बन्धों में अहं भावना को न पनपने दें। फाइनेंस से जुड़े व्यापार में विस्तार होगा। जीवनसाथी के साथ किसी गम्भीर विषय पर चिन्तन-मनन कर सकते हैं।

कन्या —  अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से कठिन काम भी समय से पहले पूरा कर लेंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य आसानी से हो जायेंगे। सम्पत्ति विवाद का निपटारा हो सकता है। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। चुनौतीपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला — प्रणय सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नौकरी की खोज आज पूरी हो सकती है। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। आपके वाक्चातुर्य से लोग प्रभावित रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक — आपकी मनः स्थिति कमजोर हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। पार्टनरशिप में धन को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

धनु — नये सम्पर्कों का बेहतर लाभ उठा पायेंगे। आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। कानूनी अड़चनें आज दूर हो सकती हैं। भाइयों का साथ मिलेगा। जॉब में स्थान-परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर — शरीर में आलस्य का प्रभाव रहेगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। अवसरों का सही तरह से उपयोग नहीं कर पायेंगे। सेहत की अनदेखी न करें। विश्वसनीय लोगों से धोखा मिल सकता है।

कुम्भ — बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर प्लान कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको प्रणय निवेदन प्राप्त हो सकता है। मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। कारोबार और करियर में आपको बड़ी पहचान मिलेगी।

मीन — आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सकारात्मक सोच से आपको काफी समस्याओं से बाहर निकलने में आसानी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिये धन उधार लेना पड़ सकता है। जोड़ों में दर्द उभर सकता है। अपनी भावुकता पर नियन्त्रण रखें। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी।

LIVE TV