आज का राशिफल, 10 अप्रैल 2019, दिन- बुधवार

मेष
आज आप अपनी मेहनत से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्रों में भी आपको अपने पुरुषार्थ से सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। निवेश के लिए उत्तम समय है। सोने की खरीददारी से भविष्य में लाभ होगा।

वृष
मित्रों से मेल जोल बढे़गा, परंतु इस सब में धन अधिक खर्च होगा। मकान की मरम्मत आदि पर खर्च कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र बढे़गा और पुराने मित्रों सहयोगियों से मुलाकात होगी। संचार के माध्यम से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन
व्यापारिक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। महत्वपूर्ण कामों में दूसरों के हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है। व्यापारी सहयोगियों या व्यावसायिक लोगों व ग्राहकों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे।

कर्क
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा करने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में रूकावटें दूर होगी। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। महत्वपूर्ण कागजों पर दस्तखत करने से पहले अच्छी तरह जांच परख कर लें।

सिंह
नौकरी में आमदनी बढ़ेगी। खर्चों में कमी का प्रयास करें। सामाजिक प्रशंसा से हर्ष होगा। बुद्धि चातुर्य से कार्य करें। आज का दिन अनुकूल सिद्ध होगा। धन लाभ के समाचार मिलेंगे।

कन्या
आर्थिक नीतियों की कमियां आपके धन हानि की संभावनाएं बना सकती है। व्यावसायिक यात्राओं के कार्यक्रम बनकर स्थगित होते रहेंगे। दैनिक कार्यों के व्यय बढ़ जाएंगे। कोई भी जोखिम भरा काम न करें।

तुला
मनोबल में वृद्धि होने के कारण तनाव की कमी रहेगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपका यही उत्साह आपके विरोधियों को धराशायी करता रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधान रहें।

वृश्चिक
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। व्यापारिक कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और कटु न बोलें।

धनु
आपकी महत्वाकांक्षा आज आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी। शत्रुपक्ष से सावधान रहना होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कामों सफलता मिलेगी।

मकर
अचानक से लाभों में आने वाली कमी से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते है। इस समय मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता रहेगी। आज जल्दी धन कमाने की अपनी प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं।

कुंभ
बहु प्रतीक्षित इच्छाएं पूरी होगी। धन लाभ के समाचार मिलेंगे। कार्यों में निरंतरता का भाव बनाये रखने से स्थिति को अपने अनुकूल किया जा सकता है। इस समय ऋण लेने-देने का कार्य आप सरलता से कर पाएंगे।

मीन
आज बुरी आदतों और बेकार की बातों के कारण कुछ तनाव पैदा हो सकते हैं। मानसिक कष्टों के बावजूद कारोबार में प्रगति और धन लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। किसी भी यात्रा को करने से पहले उससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जांच जरूर कर लें।

LIVE TV