आज का राशिफल, 1 मार्च 2019, दिन-शुक्रवार

Aries (मेष)

आज का दिन : मार्च की शुरुआत में मेष राशि वालों के जीवन में सामान्य उतार-चढ़ाव आने की संभावना है, जिससे सामान्य जीवन में मुश्किले आ सकती हैं। परंतु ध्यान रखें, संयम से काम लेने से बड़ी से बड़ी मुश्किले हल हो जाती हैं। सफलता की कुंजी होती है आत्मविश्वास और इसके साथ काम को करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। मार्च के महीने में धन-संपत्ति का लाभ होगा और पारिवारिक सम्बन्ध अच्छे होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। ऐसे में सावधानी रखना आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन से लाभ प्राप्त हो सकता है।

बुरी बातें : खर्चे बढ़ सकते हैं। अचानक धन हानि के योग है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखें। यात्रा में सावधानी जरूर रखें। अचानक धन हानि के भी योग बन रहे हैं।

क्या करें : दूसरों के कामों में दखल देने से बचें।

प्रेम प्रसंग : इस माह में पंचम भाव पर किसी भी अशुभ ग्रह की दृष्टि न होने के कारण आपको प्रेम -संबंधों में सुधार आएगा और मेष राशि वाले प्रेमी युगल एक होने की सम्भावना रखते हैं। इस माह के अंत तक आपके प्रेम सम्बन्धो में आनंद ही आनंद होगा। आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज़ करना चाहते हैं तो अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। माह के अंत सप्ताह में परिवार वाले आपके सम्बन्धो में हस्तक्षेप कर सकते हैं जिसके कारण आपसी विवाद हो सकता है लेकिन संयम से आप सभी समस्याओं से सुलझ सकते हैं। गुस्से में या जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय नाम लें अन्यथा ये आपके रिश्तों में दरार ला सकता है।

नौकरी/शिक्षा : इस माह में आपका भाग्य भाव चर्म सीमा पर हैं जिससे सफलता के आसार है। ऐसी स्थिति होने पर आपको करियर में प्रमोशन और छात्रों को उन्नति दिलवा सकता है और कुछ छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में स्कॉलरशिप मिल सकती है। भाग्य उच्च होने के कारण ऑफिस में आपका यश फैलेगा। शेयर मार्किट में निवेश करके आपको धन लाभ होगा। आप खुद का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। इंजीनियर छात्रों के लिए ये माह सफलता के रास्ते खोलेगा।

सेहत : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह चिंताजनक रहेगा। आपको अपने स्वस्थ जीवन के लिए सामान्य भोजन शैली और उच्च जीवन शैली व्यतीत करनी होगी। शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपकी जीवन शैली महतवपूर्ण होती हैं। चिंता को अपने से दूर रखने कीकोशिश करें नहीं तो मानसिक रूप से आप बीमार पड़ सकते हैं। मेष पुरुषों को हृदय -संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। मेष रही की महिलाओं को यौन समस्या हो सकती हैं।

 

Taurus (वृषभ)

आज का दिन : किसी भी प्रकार की यात्रा के लिए पहले सप्ताह के बाद ही योजना बनाना बोहतर होगा। भविष्य में बौद्धिक प्रतिभा की आवश्यकता वाले कार्यों में पेशेवर मोर्चे पर कुछ बाधाएं हो सकती हैं। हालांकि विद्यार्थियों के लिए पूर्वार्द्ध का चरण सर्वश्रेष्ठ है।

बुरी बातें : समय और पैसा भी खर्चा हो सकता है। किसी न किसी मसले को लेकर आज आप और आपके जीवनसाथी में असहमति हो सकती है।  दोस्त की अनदेखी न करें। काम पूरे होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या करें : किसी नेत्रहीन या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित लोग पार्टनर के साथ किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें।

नौकरी/शिक्षा : व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का दिन है। आपके आसपास के कुछ लोग आपके विरुद्ध षडयंत्र भी बना सकते हैं।

सेहत : काम के दबाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : इस माह पेशेवर मोर्चे पर अधिक सक्रियता की संभावना है, लेकिन कुछ निजी और पारिवारिक संबंधों में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि महीने के आखिरी सप्ताह में इसमें सुधार होगा लेकिन तब तक आपको सावधानी बरतनी होगी। खासकर पहले सप्ताह में आपकी वाणी की कठोरता संबंधों में तनाव का कारण बन सकती है। उसके बाद राहु और केतु का राशि परिवर्तन जीवनसाथी के साथ संबंधों में अगले डेढ़ वर्षों तक एहतियात बरतने का संकेत दे रहा है।

बुरी बातें : पैसों की चिंता रहेगी। फालतू खर्चा करने से बचें। रूटीन लाइफ में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। विवाद को सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपको विचारों का विरोध हो सकता है।  वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की चिंता हो सकती है।

क्या करें : किसी नेत्रहीन या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित लोग पार्टनर के साथ किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें।

नौकरी/शिक्षा : व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का दिन है। आपके आसपास के कुछ लोग आपके विरुद्ध षडयंत्र भी बना सकते हैं।

सेहत : जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बदलाव के कारण परेशानियां हो सकती हैं।

Cancer (कर्क)

आज का दिन : व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के साथ लाभ भी होगा। नौकरीपेशाओं को अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। पराकम में यथेष्ट वृद्धि पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा व व्यर्थ की चिंता से बचना होगा। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहगी।

बुरी बातें : आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। आज आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।

क्या करें : कुत्तों को गुड़ रोटी खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ेगी।

सेहत : सिरदर्द और मानसिक परेशानी रहेगी। मुंह के रोग भी परेशान करेंगे।

Leo (सिंह)

आज का दिन : मानसिक अशांति रह सकती है। धैर्य से कार्य करने पर अनुकूल स्थिति पाएंगे। दैनिक जीवन की आवश्यकताएं पूरी होंगी। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

बुरी बातें : आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है, इस मामले में सावधान रहें। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी। आज आप अपनी सेहत को भी लेकर थोड़े सावधान रहें।

क्या करें : बेसन के लड्डू बांटें।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी के साथ खास कामकाज की प्लानिंग हो सकती है।

नौकरी/शिक्षा : साझेदारी के बिजनेस में फायदा कम होगा।  छात्रों को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिलेंगे।

सेहत : सेहत के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा।

 

Virgo (कन्या)

आज का दिन : वाक्-चातुर्य का लाभ मिलेगा, वहीं कुटुम्बीजनों का सहयोग सुखद रहेगा। जनता से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेरोजगार भी प्रयत्न करें तो सफल होंगे। आर्थिक मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। जीवनसाथी का ध्यान रखकर चलें।

बुरी बातें : प्रेम प्रसंग में खुद को फंसा हुआ भी महसूस करेंगे। परिवार और ऑफिस के कुछ लोगों से आपकी नहीं बनेगी। आपको आज यह फैसला करने में भी समस्या हो सकती है। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। हर चीज पर टिप्पणी करने से भी बचें।

क्या करें : नीम की पत्तियां खाएं।

प्रेम प्रसंग : कन्या राशि के प्रेमी सावधान रहें। आपका प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकता है। विवाहित लोगों में भी किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं।

नौकरी/शिक्षा : कारोबार में व्यस्तता भी रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। कार्यक्षेत्र में समय निकल जाएगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।

सेहत : जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है।

Libra (तुला)

आज का दिन : स्वप्रयत्नों से आर्थिक लाभ पाने में समर्थ होंगे। दैनिक व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बाहर गांव की यात्रा हो सकती है। शत्रुपक्ष पर सतर्कता रखनी होगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। लेन-देन से बचना होगा।

बुरी बातें : परिवार में किसी तरह का कलह महसूस हो सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें।

क्या करें : लक्ष्मी जी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। बिजनेस में पिता से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। नतीजे आगे मिलेंगे।

सेहत : पेट दर्द हो सकता है। आलस और थकान रहेगी। भोजन में सावधानी रखें।

 

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : सावधानी व सतर्कता आपके कार्य में सहयोगात्मक स्थिति लाएगी। मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। जनता से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। आर्थिक प्रयासों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। राजनीतिक लोग समझदारी से काम लें। शत्रु से राहत मिलेगी।

बुरी बातें : कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। वाहन से सावधान रहें। चोट लग सकती है। कार्यक्षेत्र में जोश से कोई काम करेंगे तो नुकसान हो सकता है।

क्या करें : पूर्व दिशा में अशोक के पत्ते पर घी का दीपक लगाएं।

प्रेम प्रसंग : पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

सेहत : पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी, साथ ही आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : उत्तम राजयोग बनने से आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण सफलता पाएंगे। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

बुरी बातें : पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें। आपके तेवर सामान्य से कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। आराम करने के लिए समय नहीं मिल सकेगा। मानसिक अस्थिरता से बचें। डिस्टर्ब हुए बिना समय पर काम निपटाने की कोशिश करें।

क्या करें : 11 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र बोलकर शिव जी पर कच्चा दूध और पानी चढ़ाएं।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर का मूड ठीक नही रहेगा, लेकिन आप पार्टनर का मूड बनाने में सफल भी रहेंगे।

नौकरी/शिक्षा : खर्चा ज्यादा रहेगा। आपको फायदा भी होगा और इनकम भी बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। साथियों से सहयोग मिलेगा।

सेहत : गले के रोग हो सकते हैं।

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन : भाग्य की स्थिति अनुकूल होने से संतोषजनक कार्य बनेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय सुखद रहेगा। लेखन संबंधित कार्यों में सुगमता आएंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक समय प्रसन्नतादायक रहेगा, सोचे कार्य बनेंगे।

बुरी बातें : कार्यक्षेत्र में भी आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। आज फालतू यात्रा भी हो सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है। स्वभाव में सख्ती रहेगी। आपके तेवर जरूरत से ज्यादा कड़े रहेंगे। दिन सुस्ती भरा भी हो सकता है।

क्या करें : छत पर या घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी रखें।

प्रेम प्रसंग : लव लाइफ के लिए दिन ठीक-ठीक रहेगा। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर वालों से संयम में रहें। दोस्ती को लव लाइफ में न बदलें।

नौकरी/शिक्षा : किस्मत का साथ कुछ कम मिलेगा। मेहनत करनी होगी, लेकिन व्यापार संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलेगी।

सेहत : नींद पूरी नही हो पाएगी। सेहत को लेकर परेशानी रहेगी।

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए आशाजनक स्थिति पाएंगे। लिखा-पढ़ी के मामलों में थोड़ी समझदारी से काम लेना होगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से प्रसन्नता रहेगी। बाहरी मामलों में सावधानी बरतें।

बुरी बातें : कोई नया काम शुरू न करें। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। परिवार के सदस्यों के मामले में किसी तरह का मतभेद भी हो सकता है। संतान के काम और व्यवहार से कष्ट होगा।

क्या करें : 5 केले गुरुवार को मंदिर में चढ़ाएं।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी के सहयोग से फायदा मिल सकता है।

नौकरी/शिक्षा : समस्याओं से मुक्ति मिलेगी लेकिन कॉन्फिडेंस की कमी रहेगी। पढ़ाई में मन भी नहीं लगेगा।

सेहत : सेहत का ध्यान रखें। कोई पुराना रोग वापस परेशान करेगा। जोड़ों का दर्द और वायु रोग से परेशान हो सकते हैं।

 

Pisces (मीन)

आज का दिन : न-कुटुम्ब का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के कार्य में खर्च होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल होकर लाभजनक वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहने से प्रसन्नता रहेगी।

बुरी बातें : आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं। पुराना कर्जा चुकाने के लिए दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। तनाव भी रहेगा।

क्या करें : पीला पुखराज 5 कैरेट का चांदी में गुरुवार को प्रात: पहनें।

प्रेम प्रसंग : दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पुरानी गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का सम्मान होगा। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स आज खुश रहेंगे। पढ़ाई में मन लगेगा।

सेहत : सेहत अच्छी रहेगी। मौसमी परहेज जरूर करें। फायदा होगा।

LIVE TV