आज का राशिफल, दिनांक-31 जनवरी 2017, दिन- मंगलवार

आज का राशिफलमेष : कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मन अशांत रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे।

वृष : कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क : आत्मविश्वास एवं धैर्यशीलता में कमी आएगी। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह : मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

कन्या : अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

तुला : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

धनु : भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मकर : वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।

मीन : वस्त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा। परिवार में सुख-शांति तो रहेगी। लेकिन जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

LIVE TV