आज का राशिफल, दिनांक- 19 मार्च 2017, दिन- रविवार

आज का राशिफलमेष- भौतिक से ज्यादा आत्मिक सुख पर जोर दें। परिवार में सहजता बनाए रखने पर ध्यान दें। बड़ो का सानिध्य पाकर अभिभूत होंगे। दिन सामान्य फलकारक। जिद और जल्दबाजी से बचें।

वृष- संपर्कों का लाभ उठाने में सफल हो सकते हैं। भाई-बहनों से करीबी बढ़ेगी। अनुकूलता का प्रतिशत बेहत्तर बना रहेगा। सक्रियता बनाए रखें और आवश्यक कार्य लंबित रखने से बचें। दिन शुभ।

मिथुन- अपनों के साथ पार्टी-उत्सव में शामिल हो सकते हैं।उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। मेहमानों का यथासंभव सम्मान करें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कर्क – बड़े लक्ष्य बनाएं और अमल बढ़ाएं। अनुकूलता बढ़ी हुई रहेगी। प्रयोग और प्रयासों को समर्थन मिलेगा। दिन उपलब्धयों को जोड़ने वाला। दाम्पत्य जीवन में सुख सौख्य रहेगा। आकर्षण बढ़ेगा।

सिंह- खर्च पर नियंत्रण रखें और बजट बनाकर ही आगे बढ़ें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।  दिन सामान्य फलकारक। विपक्ष से सावधानी बनाए रखें।

कन्या- शार्ट टर्म गेन पर फोकस रख सकते हैं। कारोबार में अवसरों की अधिकता बनी रह सकती है। मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। प्रदर्शन संवार पर रहेगा। तेजी बनाए रखें। दिन हितकारक। आवश्यक कार्य शीघ्र करें।

तुला – प्रबन्धन पर ध्यान देंगे। चर्चा साक्षत्कार में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव। सभी सहयोगी रहेंगे। हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। दिन उत्तम फलकारक। अपना पक्ष मजबूती से रखें।

वृश्चिक- भाग्य की मेहरबानी से सभी कार्य बनेंगे। योजनाओं की गति बढ़ाएं। अनुकूलता सृजन को बढ़ावा देगी। नवाचार पर जोर रह सकता है। दिन श्रेष्ठ फलकारक। मनोरंजन में रुचि रहेगी।

धनु-  देश-काल के अनुरूप व्यवहार रखें। नवीनता से ज्यादा रूटीन पर ध्यान दें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। समय लेकर ही भेंट को निकलें। दिन सामान्य से शुभ। सरप्राइज संभव।

मकर- भूमि भवन के मामले बनेंगे।  आवश्यक कार्य में तेजी लाएं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।  सबको साथ लेकर चले। दिन श्रेष्ठ फल कारक।  पूछ पर बनी रहेगी। फ्रंट ऑफिस जॉब करने वाले अधिक अच्छा करेंगे।

कुम्भ- छोटी छोटी गलतियां भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। रिश्तो में सहजता बनाए रखने का प्रयास करें विपक्ष सक्रिय रहता है। महत्वपूर्ण योजनाओं की तैयारी रखिए। दिन सामान्य।

मीन- मन के रिश्तो में मिठास  बढ़ेगी। मित्रों के साथ शुभ समय बिताएंगे। भ्रमण मनोरंजन पर जब  जा सकते हैं। परीक्षार्थी  सफल होंगे।  पठन पाठन में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ फल कारक। फोकस बढ़ाएं।

LIVE TV