आज का राशिफल, दिनांक – 19 जून, 2017, दिन – सोमवार

आज का राशिफलमेष- परिस्थितियों में तेजी से बदलाव होगा ऐसा लगेगा जैसे सब कुछ आपके प्रतिकूल हो रहा हो। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

वृष-दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन-घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

कर्क- आपके खर्चे कम हो जाएंगें फलस्वरूप आपका मन शान्ति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं अभी भी रह सकती हैं।

सिंह- मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

कन्या- खान पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

तुला- कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

वृश्चिक- व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल सन्तान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

धनु- आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर- इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।

कुंभ- घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल की कमी होगी।

मीन- शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

लाइव गुरु : ज्योतिषाचार्य उमाकान्त दुबे

          संपर्क सूत्र- 9205023054

LIVE TV