आज का राशिफल, दिनांक – 18 जून, 2017, दिन – रविवार

आज का राशिफलमेष- आज आपको दिन से पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा मोटा कर्ज दिया जा सकता है।

वृष- आज दिन की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। किसी कॉम्पिटिशन में आपकी जीत हो सकती है। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है।

मिथुन- आज आप दूसरों के इमोशंस को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष होगा। कभी-कभी दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है।

कर्क- आज आपके पास खुद को साबित करने के कईं मौके आएंगे। उन मौके को पहचानकर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है।

सिंह- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है।

कन्या- आज आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा।

तुला- आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की शापिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक- आज का दिन आपको बहुत बिजी रखेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा।

धनु- आज आपको ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिये जा सकते हैं। किसी क्रियेटिव काम में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा।

मकर- आज सुबह से ही किसी नये प्रोग्राम को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। दिल की बात जुबान पर लाने का यह सबसे अच्छा समय है।

कुंभ- आज दिन के पहले हिस्से में आपको छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। कोई भी नौकरी शुरुआत में छोटी या बड़ी नहीं होती।

मीन- आज आप अपने में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी।

लाइव गुरु : ज्योतिषाचार्य उमाकान्त दुबे

          संपर्क सूत्र- 9205023054

LIVE TV