आज का राशिफल, दिनांक – 17 जून, 2017, दिन – शनिवार

आज का राशिफलमेष : प्रतिद्वंदी परास्त होंगे। विवाद से बचें। शारीरिक कष्ट संभव है। योजनाएं बनेंगी। कार्यों के विघ्न दूर होंगे। पारिवारिक समस्याओं का अंत संभव है।

वृष : शत्रु गर्त में जाएंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। निवेश, साक्षात्कार, परीक्षा आदि में सफल होंगे।

मिथुन : यात्रा में विघ्न होगा। लाभ के साथ हानि, दुर्घटनादि का सामना करना पड़ेगा। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। आय से अधिक व्यय न करें।

कर्क : शत्रु कष्ट देंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। इनाम-वजीफा मिल सकता है। निवेश-व्यापार लाभ देंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

सिंह : प्रतिद्वंदी मुंह की खाएंगे। संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। व्यापार लाभ देगा। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी।

कन्या : व्यय वृद्धि होगी। अस्वस्थता रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। यात्रा होगी। परिश्रम से कार्यों में शुभ परिणाम आएंगे।

तुला : चोट-चोरी आदि से हानि की आशंका है। विवाद से बचें। महत्वपूर्ण कार्यों के करने के निर्णय न करें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

वृश्चिक : प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। लाभदायक सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा शुभ रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी।

धनु : मेहनत रंग लाएगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेशा आदि लाभ देंगे। कार्यप्रणाली सुधरेगी। कार्य का विस्तार होगा।

मकर : यात्रा सुखदायक रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। साक्षात्कार-परीक्षा में सफलता मिलेगी। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें।

कुंभ : व्यय बढ़ने से बजट डगमगाएगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। महत्वपूर्ण निर्णय न करें। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।

मीन : रुका हुआ धन वापस आ सकता है, कोशिश करें। यात्रा से लाभ होगा। विवाद टालें। निवेशा आदि से लाभ होगा। शुभ समय है।

लाइव गुरु : ज्योतिषाचार्य उमाकान्त दुबे

          संपर्क सूत्र- 9205023054

LIVE TV