आज का पंचांग, आप का दिन मंगलमय हो, दिनांक- 16 अक्टूबर, 2016, दिन – रविवार

रविवार शनिवार के बाद और सोमवार से पहले आता है। रविवार ‘रवि’ से बना है जिसका अर्थ ‘सूर्य’ होता है। पंचांग के अनुसार यह सूर्य का दिन है। प्रायः इस दिन कार्यालयों में अवकाश रहता है अतः सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम रविवार को ज़्यादा होते हैं। रविवार सबसे सुखद दिन है। यह दिन आपसी सम्पर्क के लिए भी उपयोगी है। कार्यालयों में अवकाश होने के कारण यह सप्ताह का मनोरजंन दिवस भी माना जाता है। रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा स्तुति को समर्पित है। अगर आपके मन में कई सारी इच्छाएं और मनोकामनाएं है तो आप रविवार का व्रत कर सकते हैं। सूर्य देव का व्रत सबसे श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि यह व्रत सुख और शांति देता है।

आज का पंचांग

विक्रम संवत् – 2073

वार – रविवार

संवत्सर – सौम्य

शक – 1938

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद

मास – अश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा

नक्षत्र – चित्रा

योग– हर्षण

दिशाशूल- रविवार को पश्चिम दिशा का दिशाशूल होता है यदि यात्रा अत्यन्त आवश्यक हो तो तिल का सेवनकर प्रस्थान करें।

राहुकाल (अशुभ) – सुबह 16:30 बजे से 17:46 बजे तक।

सूर्योदय – प्रातः 06:24।

सूर्यास्त – सायं 06:00।

LIVE TV