09 मई, दिन – सोमवार, राहु काल – सुबह 07:30 से 09:00 तक, तिथि – अक्षय तृतीया, दिशाशूल – पूर्व

आज का राशिफल

मेष – आज का दिन आपके लिए मंगलकारी होगा। वाहन से यात्रा करते समय अपना ध्यान रखें। ‘श्री राम भद्राय नमः’ श्लोक जरूर पढ़ें।
शुभ रंग – श्वेत

वृष – आज का दिन मंगलकारी है। बस, घरवालों से थोडा विवाद हो सकता है। अतः ‘ॐ गं गणपतये’ का जप 108 बार लाभदायक होगा।
शुभ रंग – आसमानी

मिथुन – आज का दिन आपके लिए मंगलमयी सूचना लेकर आ सकता है। अपनी वाणी को संयमित रखना होगा।
संभव हो तो किसी गरीब की सहायता करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

कर्क – आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतायुक्त बना रहेगा। घर में अतिथि का आगमन व लाभ की संभावना है। आज भगवन श्री गणेश को श्वेत पुष्प अर्पण करें।
शुभ रंग – श्वेत

सिंह – आज आपका दिन नवीन ऊर्जा से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। आज आप श्री हनुमान जी को लाल पुष्प जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग – लाल

कन्या – आज के दिन की शुरुआत में थोड़ी भागदौड़ बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
शुभ रंग – पीला

तुला – आज के दिन की शुरुआत ही मंगलमय वातावरण से होगी। आय में वृद्धि की संभावना बन रही है। आज भगवान सूर्य को श्वेत पुष्पों से अर्घ्यर दें। अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए मंगलकारी होगा। नौकरी व व्यापार करने वालों के लिए धन को लेकर थोड़ी ऊहापोह की स्थिति बन सकती है। आज बेलपत्र को शिवलिंग पर अवश्य चढ़ाएं। लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

धनु – आज का दिन मिला-जुला कर ठीक रहेगा। कोई नया कार्य करने में जल्दबाजी न करें। आज माता महालक्ष्मी का दर्शन अवश्य करें। सफलता आपके कदम चूमेगी।
शुभ रंग – हरा

मकर – आज आपके लिए बड़ा मंगल दिन है। रुके कार्य पूर्ण करने का मौका है। कार्य की सफलता आपके यश को और बढ़ाएगी। अपने सद्गुरु का ध्यान अवश्य करें।
शुभ रंग – श्वेत

कुम्भ – आज का दिन मंगलमय बना रहेगा। अपने वरिष्ठश जनों के निर्देशन में कार्य करें। इससे विशेष लाभ होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज मंगलमर्ति गणेशजी पर जल व दूर्वा अर्पण करें, लाभ मिलेगा।
शुभ रंग – गुलाबी

मीन – आज का दिन आपके लिए नई स्फूर्ति से भरा रहेगा। आपके रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आज शाम तक शुभ समाचार मिलने की संभावना है। श्री हनुमानजी के मंदिर में लाल पुष्प अर्पित करें।
शुभ रंग – लाल

आज के दिन का विशेष महत्त्व

आज अक्षय तृतीया है। इसका अर्थ है “न क्षयः इति अक्षयः”, यानी जिसका कभी क्षय या नाश न हो, वह अक्षय कहलाता है। आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन दान, पुण्य व शुभ कर्म कभी नष्ट नहीं होते। यदि विचार किया जाए तो वैशाख मास का यह शुक्ल पक्ष सम्पूर्ण वर्ष में अपना विशिष्ठ स्थान रखता है। अनेक महापुरुषों का जन्म इस पक्ष में हुआ। इनमें कुछ महापुरुषों के नाम आपके समक्ष हैं।

1- महर्षि पराशर जयंती
2- भगवान परशुराम जयंती
3- जगद्गुरु श्री शंकराचार्य जयंती
4- सूरदास जयंती
5- श्री रामानुजाचार्य जयंती
6- श्री गंगा सप्तमी
7- श्री जानकी नवमी
8- श्री बगलामुखी जयंती
9- श्री नृसिंह चतुर्दशी
10- भगवान बुद्ध जयंती
11- शिवाजी की जयंती
12- श्री सोमनाथ प्रतिष्ठा दिवस
अस्तु यह वैशाख मास शुक्ल पक्ष अत्यंत पवित्र है।

आज के दिन का महात्म्य
1- अक्षय तृतीया के दिन से सतयुग का प्रारंभ माना गया है।
2- प्रसिद्ध तीर्थ श्री बद्रीनाथजी का मंगल दर्शन आज के दिन से ही आरंभ होता है।
3- श्री वृन्दावन में बांके बिहारीजी के श्री विग्रह में श्री चरणों का दर्शन वर्षभर में केवल आज के ही दिन जनसुलभ होता है।
4- आज के दिन सुवर्ण दान का विशेष महत्व होता है।
5- श्री रामार्चन की कथा आज के दिन सुनने से जीव के जन्म-जन्मांतर के समस्त पाप-ताप नष्ट हो जाते हैं। उस जीव की कभी अधोगति नहीं होती।
6- आज के दिन ब्राह्मणों को अन्नदान, वस्त्रदान, पात्रदान, द्रव्यदान व गाय को ग्रास देने से दीर्घायु व चिर यश की प्राप्ति कर ग्रहों की बुरी नजर से बचा जा सकता है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्

आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252

LIVE TV