आज का इतिहास : देश और दुनिया में कुछ यूं खास है आज की तारीख

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 जून साल का 155वां दिन है। वहीं लीप ईयर में यह 156 वां दिन है। साल में अभी और 210 दिन बाकी हैं। देश और दुनिया में आज का इतिहास कई कारणों से महत्वपूर्ण है जिनमें से ये प्रमुख हैं…

आज का इतिहास

2001 – नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन, ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भड़की, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित।

2003 – डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा ‘मिस यूनीवर्स-2003’ बनीं।

2005 – लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया।

2006 – यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

2007 – चीन के उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 – हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की।

न्यूयार्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।

4 जून को जन्मे व्यक्ति

1936: भारत की बेमिसाल अदाकार नूतन का जन्म 4 जून को हुआ था।

1975: अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म 4 जून को हुआ था।

LIVE TV