आज का इतिहास: महाराष्ट्र को मिला दूसरा सबसे युवा मुख्यमंत्री

आज का इतिहास देवेन्द्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई, 1970 को हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक हैं। पूर्व में वे नागपुर नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। देवेन्द्र फडणवीस ने 31 अक्टूबर, 2014 को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

आज का इतिहास

1999 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
2001 – शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
2004 – शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।
2005 – आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
2008 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
2009 – 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था।

22 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1923- मुकेश, प्रसिद्ध पार्श्व गायक
1965 – संदीप पांडेय – ‘रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।
1898- विनायकराव पटवर्धन- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक
1970 – देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री

22 जुलाई को हुए निधन

1933 – यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।

LIVE TV