आज का इतिहास : बॉलीवुड के शहंशाह ने दिया फिल्म इंडस्ट्री को नया मुकाम

आज का इतिहास अमिताभ बच्चन का जन्म: 11 अक्टूबर, 1942 इलाहाबाद में हुआ था। भारतीय सिनेमा के महान सितारे, जो चार दशक से भी अधिक समय से हिन्दी फ़िल्म उद्योग पर छाये हुए हैं। अमिताभ बच्चन सहस्त्राब्दी के महानायक कहे जाते हैं। अभिनय के अतिरिक्त अमिताभ बच्चन पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता और टी.वी. प्रस्तुतकर्ता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में भी जाने जाते हैं। अमिताभ 1970 के दशक में बॉलीवुड सिनेमा के एंग्री यंग मैन कहलाए और भारतीय फ़िल्म इतिहास की सबसे महत्त्वपूर्ण शख़्सियत बन गए। 40 साल बाद भी आज बॉलीवुड में उनके क़द के सामने कोई नहीं है। आज भी वे बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में गिने जाते है। प्रारम्भ में जिस आवाज़ के कारण निर्देशकों ने अमिताभ को अपनी फ़िल्मों से लेने को मना कर दिया था, वही आवाज़ आगे चलकर उनकी विशिष्टता बन गयी।

आज का इतिहास

2000 – दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
2001 – त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
2002 – नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005 – तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
2007 – ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।

11 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1902 – जयप्रकाश नारायण, लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी।
1916 – नानाजी देशमुख – ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।
1942 – अमिताभ बच्चन – भारतीय अभिनेता

11 अक्टूबर को हुए निधन

1911 – सिस्टर निवेदिता – विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका।
2002 – दीना पाठक, ख़ूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिन्दी फ़िल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री

11 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)

LIVE TV