आज का इतिहास: फिल्मों से भर दी देशभक्ति, मिला ‘भारत कुमार’ का दर्जा

आज का इतिहासमनोज कुमार का पूरा नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी है। इनका जन्म 24 जुलाई, 1937 को हुआ था। वह  प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, निर्माता व निर्देशक हैं। अपनी फ़िल्मों के जरिए मनोज कुमार ने लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया। मनोज कुमार शहीद-ए-आजम भगत सिंह से बेहद प्रभावित हैं और इसी भावना ने उन्हें ‘शहीद’ जैसी कालजयी फ़िल्म में देश के इस अमर सपूत के किरदार को जीवंत करने की प्रेरणा दी थी। 1992 में मनोज कुमार को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। मनोज ने अपने करियर में शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम और ‘क्रांति’ जैसी देशभक्ति पर आधारित अनेक बेजोड़ फ़िल्मों में काम किया। इसी वजह से उन्हें भारत कुमार भी कहा जाता है।

आज का इतिहास

1999 – ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम ‘सार्वभौमिक महिला धर्मसभा’ का आयोजन, अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
2002 – यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
2004 – इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।
2005 – कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
2006 – प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।
2008 – फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।

24 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1911 – पन्नालाल घोष – भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक।
1924 – नाजिश प्रतापगढ़ी – उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।
1937 – मनोज कुमार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता
1945 – अज़ीम प्रेमजी – बंगलोर स्थित ‘विप्रो कॉर्पोरेशन’ के अध्यक्ष, जो कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम का विकास और उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन करती है।
1985 – पंकज आडवाणी- प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी

24 जुलाई को हुए निधन

1939 – तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता
1980 – उत्तम कुमार – भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

LIVE TV