आज का इतिहास : देश ने खोया प्रसिद्ध हिन्दी उपन्यासकार

आज का इतिहास मुंशी प्रेमचंद का जन्म: 31 जुलाई, 1880 को हुआ था। भारत के उपन्यास सम्राट माने जाते हैं जिनके युग का विस्तार सन् 1880 से 1936 तक है। यह कालखण्ड भारत के इतिहास में बहुत महत्त्व का है। इस युग में भारत का स्वतंत्रता-संग्राम नई मंज़िलों से गुज़रा। प्रेमचंद का वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्तव था। वे एक सफल लेखक, देशभक्त नागरिक, कुशल वक्ता, ज़िम्मेदार संपादक और संवेदनशील रचनाकार थे। बीसवीं शती के पूर्वार्द्ध में जब हिन्दी में काम करने की तकनीकी सुविधाएँ नहीं थीं फिर भी इतना काम करने वाला लेखक उनके सिवा कोई दूसरा नहीं हुआ। इनका निधन  8 अक्टूबर, 1936 को हुआ था।

आज का इतिहास

1932 – भारतीय वायुसेना का गठन।
1996 – ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत।
1998 – भारत ‘फ़्लाइट सेफ़्टी फ़ाउंडेशन’ का सदस्य बना।
2000 – वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने, इस्रायल, फ़िलिस्तीन व संयुक्त राष्ट्र अमेरिका गाजा पट्टी समस्या हल के लिए त्रिपक्षीय संकट प्रबंधन दल के गठन पर सहमत।
2001 – इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गयी, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।
2002 – पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।
2003 – टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया, 2003 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई।
2004 – भारतीय गेहूँ पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द। शांति का नोबेल पुरस्कार केन्याई पर्यावरणविद वांगरी मथाई को।
2007 – बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।

8 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1844 – बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता

8 अक्टूबर को हुए निधन

1936 – प्रेमचंद, प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार, (जन्म 1880)
1979 – जयप्रकाश नारायण, संपूर्ण क्रांति के प्रणेता
8 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
भारतीय वायु सेना दिवस
विश्व वयोवृद्ध दिवस

LIVE TV