आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध लेखक और फ़िल्म निर्देशक

आज का इतिहासबाबू राम इशारा का मूल नाम ‘रोशन लाल शर्मा’ है। उनका जन्म 7 सितम्बर, 1934 में हुआ था। ये एक प्रसिद्ध लेखक और फ़िल्म निर्देशक थे। उनकी मृत्यु 25 जुलाई, 2012 को हुई।

आज का इतिहास

25 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1978 – ओल्डहम (ब्रिटेन) में प्रथम परखनली शिशु का जन्म।

1994 – जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।

2001 – कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।

2004 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।

2007 – प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।

2008 – उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।

25 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1929- सोमनाथ चटर्जी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष

1894- परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक

1966 – हरसिमरत कौर बादल – भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, वर्तमान में भारत सरकार के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।

25 जुलाई को हुए निधन

1880 – गणेश वासुदेव जोशी – सार्वजनिक कार्यकर्ता।

1956 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।

2012 – बी. आर. इशारा, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक

LIVE TV