आज का इतिहास : देश ने खोया एक वीर सपूत

आज का इतिहासए. के. गोपालन का जन्म 1 अक्टूबर, 1904, कन्नूर, केरल में हुआ था। ये भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक और केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता थे। इन्होंने सात वर्ष तक अध्यापन कार्य भी किया था। निर्धन छात्रों के लिए वे अलग से कक्षाएँ लगाते थे। जब महात्मा गाँधी ने ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ शुरू किया, तब ए. के. गोपालन ने अध्यापक का पद त्याग दिया। वर्ष 1934 में कांग्रेस समाजवादी पार्टी बनने पर वे उसके सदस्य बन गए थे। बाद में उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 1964 में जब कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन हुआ तो गोपालन ने कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) में रहना पसन्द किया। अपनी आत्मकथा सहित उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं। इनकी मृत्यु 22 मार्च, 1977, तिरुवनंतपुरम, केरल में हुई।

आज का इतिहास

22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1995 – रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।

1999 – भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार, जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।

2003 – पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।

2005 – हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।

2010- केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।

22 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1882 – मुंशी दयानारायण निगम – उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक।

1894 – सूर्य सेन – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

1961 – जुएल उरांव, 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री।

22 मार्च को हुए निधन

1971 – हनुमान प्रसाद पोद्दार, स्वतंत्रता सेनानी

2007 – उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति, भारतीय दार्शनिक।

22 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व जल दिवस

LIVE TV