आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध गीतकार

आज का इतिहासश्यामलाल बाबू राय उर्फ़ इन्दीवर का जन्म 15 अगस्त, 1924, झाँसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। ये भारत के प्रसिद्ध गीतकारों में गिने जाते थे। इनके लिखे सदाबहार गीत आज भी उसी शिद्‌दत व एहसास के साथ सुने व गाए जाते हैं, जैसे वह पहले सुने व गाए जाते थे। इन्दीवर ने चार दशकों में लगभग एक हज़ार गीत लिखे, जिनमें से कई यादगार गाने फ़िल्‍मों की सुपर-डुपर सफलता के कारण बने। ज़िंदगी के अनजाने सफ़र से बेहद प्यार करने वाले हिन्दी सिनेमा जगत् के मशहूर शायर और गीतकार इन्दीवर का जीवन के प्रति नज़रिया उनकी  लिखी हुई इन पंक्तियों- “हम छोड़ चले हैं महफ़िल को, याद आए कभी तो मत रोना” में समाया हुआ है। इनकी मृत्यु 27 फ़रवरी, 1997, मुम्बई में हुई।

आज का इतिहास

27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2001 – गोधरा, गुजरात में अयोध्या से वपास आ रहे कारसेवकों के डिब्बे में मुसलमानों के आग लगाए जाने से 59 हिन्दू कारसेवकों की मौत।

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के सभी देव प्रतिमाओं को नष्ट करने के आदेश।

2005 – मारिया शारापोवा ने कतर ओपन खिताब जीता।

2007 – लान्साना कोयटे गुयाना के नये प्रधानमंत्री बने।

2008 – लगातार सातवें साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 25 महिलाओं को जी.आर-8 सम्मान से नवाजा गया।

पाकिस्तान की सरकार ने आसिफ़ अली जरदारी के ख़िलाफ़ लगाये गए भ्रष्टाचार के सभी आरोप वापस लिए।

2009 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी लोकसभा सीट का उत्तराधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को सौंपा।

2010 – भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 काँस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इंग्लैंड चार स्वर्ण सहित 31 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर और वेल्स चार स्वर्ण सहित 13 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन स्वर्ण सहित 19 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।

27 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1882- विजय सिंह पथिक – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

27 फ़रवरी को हुए निधन

1931- चंद्रशेखर आज़ाद, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी

2010- नानाजी देशमुख – ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।

1976 – के. सी. रेड्डी – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1956- गणेश वासुदेव मावलंकर, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष

LIVE TV