आज का इतिहास : देश ने खोई मशहूर भजन गायिका

आज का इतिहासजुथिका रॉय का  जन्म 20 अप्रैल, 1920 में हुआ था। ये भारतीय भजन (भक्ति संगीत) गायिका थीं। उन्होंने अपने चार दशक लम्बे कैरियर में 200 से अधिक हिन्दी और 100 से अधिक बंगाली गानों को अपनी आवाज़ दी। उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों हेतु हिन्दी भक्ति संगीत भी रिकॉर्ड करवाये। जुथिका रॉय को 1972 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से पुरस्कृत किया गया था। जुथिका रॉय महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की पसन्दीदा गायिकाओं में से एक थीं। इनकी मृत्यु 5 फ़रवरी, 2014 में हुई।

आज का इतिहास

5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2004 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।

2006 – ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।

2007 – भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।

2008 – पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ॠण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशता घटायी।

पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को सरकार ने अपने क़रीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।

2009 – मायावती ने प्रदेश के पाँच महानगरों लखनऊ, फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी।

2010 – भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।

5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1639 – ज़ेबुन्निसा – मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री थी।

1916 – जानकी वल्लभ शास्त्री – प्रसिद्ध कवि

1976 – अभिषेक बच्चन – फ़िल्म अभिनेता

5 फ़रवरी को हुए निधन

1927 – इनायत ख़ान – भारतीय सूफ़ी संत

2008 – महर्षि महेश योगी – भारतीय आत्मिक योगी

2010- सुजीत कुमार – फ़िल्म अभिनेता और निर्माता

664 ई. – ह्वेन त्सांग – प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु थे।

5 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।

LIVE TV