आज का इतिहास : देश को मिली एक महान धावक

आज का इतिहासपी. टी. उषा का पूरा नाम पिलावुळ्ळकण्टि तेक्केपरम्पिल् उषा है। ये भारत के केरल राज्य की खिलाड़ी हैं। 1976 में केरल राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए एक खेल विद्यालय खोला और उषा को अपने ज़िले का प्रतिनिधि चुना गया। भारतीय ट्रैक ऍण्ड फ़ील्ड की रानी माने जानी वाली पी. टी. उषा भारतीय खेलकूद में 1979 से हैं। वे भारत के अब तक के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से हैं। नवें दशक में जो सफलताएँ और ख्याति पी. टी. उषा ने प्राप्त की हैं वे उनसे पूर्व कोई भी भारतीय महिला एथलीट नहीं प्राप्त कर सकी। वर्तमान में वे एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट मानी जाती हैं। पी. टी. उषा को उड़न परी भी कहा जाता है।

आज का इतिहास

27 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2002 – जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।

2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।

2004 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2005 – ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।

2006 – गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गये।

2007 – जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।

2008 – भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ़ अली जरदारी छ: दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में तुर्की रवाना हुए।

27 जून को जन्मे व्यक्ति

1955 – पूर्णिमा वर्मन – भारतीय पत्रकार

1939 – राहुल देव बर्मन – हिन्दी फ़िल्मों के संगीतकार।

1922 – अकिलन – तमिल भाषा के साहित्यकार

27 जून को हुए निधन

1839 – रणजीत सिंह – ‘भारतीय इतिहास’ में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा।

2008 – सैम मानेकशॉ – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।

LIVE TV