आज का इतिहास : देश को मिली एक प्रसिद्ध गायिका

आज का इतिहाससिद्धेश्वरी देवी का जन्म 8 अगस्त, 1908, वाराणसी में हुआ था। ये प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका थीं। उस काल में गाने व नाचने वालों को अच्छी दृष्टि से नहीं देखा जाता था और महिला कलाकारों को तो वेश्या ही मान लिया जाता था। ऐसे समय में सिद्धेश्वरी देवी ने अपनी कला के माध्यम से भरपूर मान और सम्मान अर्जित किया। उन्हें निर्विवाद रूप से ठुमरी गायन की साम्राज्ञी मान लिया गया था। इनकी मृत्यु 17 मार्च, 1977 में हुई।

आज का इतिहास

8 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2003 – पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।

2002 – ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।

2007 – एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने।

2004 – इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया। जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फ़ुटबाल जीता।

8 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1915 – भीष्म साहनी, भारतीय लेखक।

1921 – वुलिमिरि रामालिंगस्वामी, भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक।

1940 – दिलीप सरदेसाई, भारतीय क्रिकेटर।

1948 – कपिल सिब्बल – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ।

1949 – प्रसन्न आचार्य – बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य।

1952 – सुधाकर राव, भारतीय क्रिकेटर।

1968 – अबेय कुरुविला, भारतीय क्रिकेटर।

8 अगस्त को हुए निधन

2000 – एस. निजलिंगप्पा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968-1969 में अध्यक्ष रहे।

LIVE TV