आज का इतिहास : देश को मिला एक महान वैज्ञानिक

आज का इतिहासआचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त, 1861 में हुआ था। ये भारत में रसायन विज्ञान के जनक माने जाते हैं। वे एक सादगीपसंद तथा देशभक्त वैज्ञानिक थे जिन्होंने रसायन प्रौद्योगिकी में देश के स्वावलंबन के लिए अप्रतिम प्रयास किए। ‘सादा जीवन उच्च विचार’ वाले उनके बहुआयामी व्यक्तित्व से प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने कहा था, “शुद्ध भारतीय परिधान में आवेष्टित इस सरल व्यक्ति को देखकर विश्वास ही नहीं होता कि वह एक महान् वैज्ञानिक हो सकता है।” प्रफुल्लचंद्र राय की प्रतिभा इतनी विलक्षण थी कि उनकी आत्मकथा “लाइफ़ एण्ड एक्सपीरियेंसेस ऑफ़ बंगाली केमिस्ट” (एक बंगाली रसायनज्ञ का जीवन एवं अनुभव) के प्रकाशित होने पर अतिप्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पत्रिका “नेचर” ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लिखा था कि “लिपिबद्ध करने के लिए संभवत: प्रफुल्लचंद्र राय से अधिक विशिष्ट जीवन चरित्र किसी और का हो ही नहीं सकता।” इनकी मृत्यु 16 जून, 1944 में हुई।

आज का इतिहास

2 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1990 – ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहाँ के अमीर का सऊदी अरब पलायन।

1999 – चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

2001 – पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।

2003 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।

2004 – अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया। पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।

2007 – जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी।

2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

2 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1878 – पिंगलि वेंकय्या- भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक।

1877 – रविशंकर शुक्ल – मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।

1955 – धीरेन्द्र अग्रवाल – ग्यारहवीं, और बारहवीं लोकसभा के सदस्य।

1956 – विजय रूपाणी, गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री।

1958 – अरशद अयूब – पूर्व भारतीय क्रिकेटर

1966 – एम.वी.श्रीधर – भारतीय क्रिकेटर

1970 – फिलो वालेस – पश्चिम भारतीय क्रिकेटर

1931 – उमाकांत मालवीय – प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार

2 अगस्त को हुए निधन

2009 – देवेन्द्र नाथ द्विवेदी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल (दिल्ली में निधन हो गया। उनकी आयु 74 वर्ष की थी)

2010 – कमल कपूर – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।

2 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व स्तनपान दिवस (अगस्त का प्रथम सप्ताह)

मैत्री दिवस (अगस्त का प्रथम रविवार)

दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस

LIVE TV