आज का इतिहास : देश को मिला एक महान समाज सुधारक

आज का इतिहासछत्रपति साहू महाराज का जन्म 26 जुलाई, 1874 में हुआ था। इनको भारत में सच्चे प्रजातंत्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाना जाता था। वे कोल्हापुर के इतिहास में एक अमूल्य मणि के रूप में आज भी प्रसिद्ध हैं।

छत्रपति साहू महाराज ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने राजा होते हुए भी दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा और सदा उनसे निकटता बनाए रखी।

उन्होंने दलित वर्ग के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की थी। गरीब छात्रों के छात्रावास स्थापित किये और बाहरी छात्रों को शरण प्रदान करने के आदेश दिए।

साहू महाराज के शासन के दौरान ‘बाल विवाह’ पर ईमानदारी से प्रतिबंधित लगाया गया। उन्होंने अंतरजातिय विवाह और विधवा पुनर्विवाह के पक्ष में समर्थन की आवाज उठाई थी। इन गतिविधियों के लिए महाराज साहू को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

साहू महाराज ज्योतिबा फुले से प्रभावित थे और लंबे समय तक ‘सत्य शोधक समाज’, फुले द्वारा गठित संस्था के संरक्षण भी रहे। उनकी मृत्यु 10 मई, 1922, मुम्बई में हुई।

आज का इतिहास

26 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1997 – श्रीलंका ने ‘एशिया कप’ जीता, खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।

1998 – महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्न्यास लिया।

2000 – फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।

2002 – इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनायी।

प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।

2004 – ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की। अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।

2005 – नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।

2006 – लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गये।

2007 – पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।

2008 – यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।

26 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1914 – विद्यावती ‘कोकिल’ – भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक।

26 जुलाई को हुए निधन

1966 – वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।

26 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

कारगिल विजय दिवस

LIVE TV