आज का इतिहास : देश को मिला एक महान लेखक

आज का इतिहासगौर किशोर घोष का जन्म 20 जून 1923 में हुआ था। ये एक कुशल पत्रकार तथा लेखक के रूप में जाने जाते हैं। विकासशील देशों में ईमानदारी से प्रगतिवादी तथा प्रभावी लेखन कर पाना न केवल मुश्किल है बल्कि खतरनाक भी है।

सरकारों के अलावा, दूसरी बहुत-सी ऐसी व्यवस्थाएँ हैं, जो अपनी स्थानीय तथा अंतराष्ट्रीय छवि बनाए रखने के लिए प्रकाशन और प्रसारण पर अपना अंकुश बनाए रखना चाहती हैं।

ऐसे में गौर किशोर घोष ने अपने लम्बे संघर्षपूर्ण रचनात्मक लेखन तथा पत्रकारिता के जरिए अपनी बात को निर्भीकतापूर्वक आगे रखा और साथ ही नागरिकों तथा प्रेस की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए जुझारू तेवर दिखाए।

गौर किशोर घोष की मानवीय दृष्टि, उनकी निर्भीकता तथा दबावों के खिलाफ अडिग पत्रकारिता के लिए उन्हें वर्ष 1981 का मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। उनकी मृत्यु 15 दिसम्बर 2000 में हुई।

आज का इतिहास

20 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1998 – विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।

1999 – सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल।

2000 – काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2001 – जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने, भारत-पाक शिखर वार्ता को संवैधानिकता प्रदान करने का प्रयास, श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में, ताइवान का मिसाइल परीक्षण।

2002 – पाकिस्तान ने अशरफ़ जहाँगीर क़ाज़ीको संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।

2005 – रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।

2006 – जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।

2008 – बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इण्डिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के क़ारोबार का अधिग्रहण किया।

यूरोपीय संघ ने क्यूबा पर लगे प्रतीकात्मक प्रतिबन्ध हटाने का निर्णय लिया।

20 जून को जन्मे व्यक्ति

1869 – लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।

LIVE TV