आज का इतिहास : दुनिया को मिला एक महान संगीत निर्देशक

आज का इतिहासमदन मोहन का जन्म 25 जून, 1924, बगदाद में हुआ था। ये हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक थे। इनका पूरा नाम मदन मोहन कोहली था। उन्हें विशेष रूप से फ़िल्म उद्योग में गज़लों के लिए याद किया जाता है। उनकी मृत्यु 14 जुलाई, 1975, मुम्बई, महाराष्ट्र में हुई।

आज का इतिहास

25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1977 – आपातकाल की बरसी 25 जून को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है।

1998 – सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।

1999 – संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।

2002 – अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।

2003 – सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।

2004 – रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।

2005 – अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।

2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।

25 जून को जन्मे व्यक्ति

1900 – लॉर्ड माउंटबेटन – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय

1903 – चन्द्रशेखर पाण्डे – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।

1908 – सुचेता कृपलानी – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।

1931 – विश्वनाथ प्रताप सिंह – भारत के आठवें प्रधानमंत्री।

1975 – मनोज कुमार पांडेय – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

25 जून को हुए निधन

1950 – स्वामी सहजानंद सरस्वती – भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

LIVE TV